क्रशर प्लांट पर मजदूर युवती की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने जताया हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहरा टोला गौरघाटी निवासी एक 18 वर्षीय युवती की मौत सन्दिग्ध परिस्थितियों में बिल्ली – मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित एक क्रशर प्लांट पर मौत हो गयी जिससे क्षेत्र में हड़कम मच गया। वही इस घटना पर मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों के साथ रहकर उसकी लड़की क्रशर प्लांट पर काम करती थी अब उसकी मौत कैसे हूं इसकी जांच पुलिस करेगी तभी सच्चाई सामने आएगी। मृतका के पिता ने जुगैल थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगल पुत्र जगरदेव ग्राम खैराही पोस्ट पनारी थाना ओबरा द्वारा सूचना दिया कि मेरी लड़की बसंती 18 वर्ष ओबरा थाना क्षेत्र के रासपहरी में स्थित मक्खन क्रशर प्लांट  पर उनके भाई की लड़की सीमा पुत्री समय लाल व उसके पति सूरज पुत्र जीत लाल निवासी भैसानाला वह राजबली पुत्र राजा राम निवासी बग बियानी दोनों का हाल बता ग्राम खरहरा टोला गौरघाटी अपने नाना शगुन के घर कर काम करते हैं। उसकी लड़की की मृत्यु प्लांट में हो गई है, उन्होंने पूछा तो तीनों लोगों ने बताया कि उसने फांसी लगा ली है जबकि फांसी का कोई लक्षण उसके शरीर पर नही दिख रहा है।

वही इस घटना कि सूचना‌ मिलते ही थाना प्रभारी जुगैल नागेश सिंह मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज जांच में जुट गए।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?