पारम्परिक खेती छोड़ आधुनिक खेती करे किसान : खण्ड विकास अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र) । प्रधानमंत्री द्वारा 18 क़िस्त किसान सम्मान निधि के जारी करने के अवसर पर ग्राम पंचायत खेमपुर में राजकीय बीज भंडार पर किसानों को प्रधानमंत्री की लाइव प्रसारण दिखाया गया ।

जिसमें सर्व प्रथम ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 जितेंद्र नाथ दुबे द्वारा चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर मालार्पण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया जिसमे मुख्यातिथि ब्लाक प्रमुख द्वारा उपस्थित किसानों को किसान सम्मान निधि की 18 क़िस्त पाने के लिए बधाई दी उन्होंने किसानों की बताया कि अब विकास खण्ड कोन में राजकीय बीज भंडार खुल गया है

जिससे किसानों को अब सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजना चलाए जा रही है जिसका लाभ आप लोग उठाये वही खण्ड विकास अधिकारी जितेंद नाथ दुबे द्वारा कहा गया कि कोई भी समस्या अगर किसी किसानों को हो तो तत्काल खण्ड विकास कार्यलय आकर मुझे अवगत करावे और उसकी समस्या की समाधान कराएंगे वही उन्होंनेप किसानों से कहा कि जनपद की भौगोलिक स्थिति अच्छी नही होने के कारण और क्षेत्र की मिट्टी बहुत उपजाऊ नही है जिससे यहां के किसानों की लागत की अपेछा फसल से आमदनी नही हो पाती और क्षेत्र में बड़े किसान जैसे पंजाब हरियाणा की तरह नही है और भगवन भरोसे खेती करनी पड़ती है जिस वजह से सरकार द्वारा समय समय पर आधुनिक खेती की तरीके बताए जाते है और दूसरे प्रदेस व दूसरे जिले में भी किसानों को भ्रमण कराया जाता है जिससे वहां के प्रगति शील किसानों से खेती के गुर सिख कर अपने यहां भी उसी प्रकार खेती है यही नही अब आपलोग परंपरागत खेती जैसे चावल गेंहू को छोड़कर मशरूम,ड्रैगन फूड आदि की खेती करे और आमदनी दुगनी करे जिससे आप भी दूसरे देश प्रदेश के किसानों की तरह समद्धि हासिल कर सके वही सहायक विकास अधिकारी कृषि विकास त्रिपाठी ने बताया कि हमारे यहां गेंहू की बीज आ चुकी है और मिट्टी के लिए दवा भी उपलब्ध है जिस किसानों को बीज लेना है वह किसी भी कार्यदिवस पर आधार कार्ड व खतौनी लेकर आवे ओर सरकार द्वारा बीजो पर चल रही सब्सिडी का भी लाभ उठावे इस मौके पर रंजीत कुमार,मंजू देवी,शम्भू जायसवाल,विजय कुमार,रामनाथ आदि सेकड़ो किसान मौजूद रहे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?