जनजागरूकता से होगा पर्यावरण संरक्षण,अंतिम दम तक चलेगा वृक्षारोपण का अभियान : सन्दीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विधानसभा के हर गाँव में पहुंच रही पेड़ है तो प्राण है कि मुहिम : संदीप मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। देश मे प्रधानमंत्री की पहल पर केंद्र और प्रदेश सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करोड़ो रूपये खर्च करके वृक्षारोपण कर रही है तो वही जनपद में पेड़ है तो प्राण है के संकल्प के साथ पर्यावरण प्रेमी और सदर विधानसभा से भावी प्रत्यासी संदीप मिश्रा अपनी टीम के साथ गांव-गांव तक पहुंच कर वृक्षारोपण कर रहे है।

पेड़ है तो प्राण है के संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि विधानसभा के बूथ संख्या एक बरवन से लिया गया संकल्प कि 401 विधानसभा के हर बूथ पर पेड़ लगाकर लोगों को पेड़ हैं तो प्राण हैं के अभियान के तहत जागरुक किया जायेगा। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा के चतरा में स्वर्गीय रामदुलारे पाण्डेय नरोत्तमपुर के स्मृति में पेड़ लगाया गया।

परसिया  बूथ में पेड़ लगाया गया व तेलाडी पचोखर बूथ पर स्वर्गिय गुलाब मिश्रा जी घर पर पेड लगाया गया हरेक पेड़ को सुरक्षित रखने का नौजवानो ने संकल्प लिया । संयोजक श्री मिश्रा ने बताया कि हर गांव पेड़ लगाने का मुहिम युवाओं के साथ शुरू कर दिया गया है पेड़ लगाने अथवा वातावरण को बचाने के लिए हर गांव हर घर पहुंच कर घर के बच्चों के नाम से एक पेड़ लगाया जाएगा उसका संरक्षण बच्चे व उनके परिजन करेंगे वहीं इस मुहिम से युवा पीढ़ी बढ़ चढ़ कर जुड़ रहे हैं।


इस मौके पर अन्सू पाण्डेय, रमेश देव पाण्डेय, सोनू पाण्डेय , अखिलेश मिश्रा, पीयूष चौबे, निशान्त पाण्डेय, छोटू मिश्रा, विजय चौहान, आकाश जायसवाल , धीरज कनौजिया व विवेक जाटव के साथ सैकड़ों नौजवान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?