रोजगार सेवकों ने (पंचायत मित्र) बकाया वेतन के भुगतान को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

4 माह से बकाया वेतन को लेकर पंचायत मित्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

0 ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन (सम्बद्ध राज्य कर्मचारी महासंघ) के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन।

सोनभद्र। मंगलवार को ग्राम समस्त मनरेगा कर्मचारी महासंघ जनपद सोनभद्र जिलाध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक विनय पाण्डेय व मनरेगा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में मा० जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया, और मांग किया गया कि मनरेगा कर्मचारियों का चार महिने से लम्बित मानदेय बकाया चल रहा है। जबकि दिपावली, छठ पूजा जैसे महा पूर्व पर भी मानदेय नही मिल पाया। मानदेय न मिलने से हमारे त्योहारो पर भी हर्षोउल्लास का वातावरण नही रहा। बच्चो की फीस, बुढ़े माँ-बाप की दवा, दो वक्त की रोटी के लिए मनरेगा कर्मचारी भूखमरी के कागार पर खड़े है।

कार्यालय आने-जाने में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्य को लेकर शासन द्वारा काफी दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन हमारे मानदेय के भुगतान सम्बन्धित कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है. और मनरेगा कर्मचारियों का ई०पी०एफ० सन् 2015 से कट रहा है। जिसके सम्बन्ध में शासन द्वारा कई बार आदेशित किया गया है। परन्तु अभी तक पूर्ण रूप से मनरेगा कर्मचारियों के खाते में ई०पी०एफ० का पैसा जमा नही किया गया। जिससे कोई दुर्घटना होने पर उनके परिवार के लोग लाभ से वंचित रह जाते है। जिससे मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा अगर हमारी मांगो पर तत्काल प्रभाव से कोई कार्यवाही नही हुयी तो हम लोग जनपद में कलम बन्द हड़ताल करने को बाध्य होगें। मौके पर उपस्थित सदस्यगण पंकज कुमार, अभय मौर्या, विमलेश कुमार, अभिलाष सिंह, प्रदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश, मिथिलेश, अशोक, सन्तोष यादव, मिराज अहमद, रामनरेश पाण्डेय, प्रशान्त सिंह, शायदा बेगम, आदि लोग उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?