भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सम्राट राजा सुहेलदेव ने किया महत्वपूर्ण कार्य:राजेश यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सुभासपा ने चक्रवर्ती सम्राट राजा सुहेलदेव की जयन्ती मनायी

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव व प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल ने डाला प्रकाश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा रविवार को सिंचाई डाक बंगला परिसर में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट राजा सुहेलदेव की जयन्ती मनायी गयी। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष और मिर्जापुर मंडल प्रभारी राजेश यादव तथा प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वांचल राजेंद्र पटेल काका ने सम्राट राजा सुहेलदेव के जीवन और उनके योगदान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।


राजेश यादव ने अपने संबोधन में राजा सुहेलदेव को एक महान योद्धा और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सम्राट सुहेलदेव ने न केवल समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखा, बल्कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण से भरा हुआ था। उनकी विजयों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है।


प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल ने राजा सुहेलदेव के संघर्षमयी जीवन को ध्यान में रखते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी सेनाओं का नेतृत्व नहीं किया, बल्कि समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में भी काम किया। उन्होंने अपने समय में समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया। उनकी राजनीति और युद्धनीति आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।


जिला अध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी कार्यकर्ताओं से राजा सुहेलदेव के मार्गदर्शन को आत्मसात कर समाज में बदलाव लाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे और सम्राट सुहेलदेव के जीवन और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उक्त अवसर पर मिर्जापुर मंडल प्रमुख महासचिव विकास प्रजापति,प्रमुख महासचिव अनुराग बियार,रामजी पाठक,बाबूलाल मौर्य,अशोक कुमार,विजेंद्र मिश्रा,शाहिद अली, शेषमणि भारती, कमलेश यादव, अजहरुद्दीन,जवाहर जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?