आठ सदस्यीय टीम ने तीसरे दिन भी किया क्रशर प्लान्टो का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के बिल्ली मारकुंडी व डाला बाड़ी खनन क्षेत्र में स्थापित क्रशर प्लान्ट की जांच जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर आठ सदस्यीय संयुक्त टीम ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी 20 क्रशर प्लांटो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान एक क्रशर का भंडारण लाइसेंस नहीं होने पर बंद करने की कार्रवाई की गई।

बता दें कि खनन क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों का विद्युत कनेक्सन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति, उद्योग विभाग की अनापत्ति, जिला पंचायत में पंजीयन, उपखनिज की भंडारण अनुज्ञप्ति आदि कागजातों की जांच कर प्लांटों की फोटोग्राफी भी कराई गई।

इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र में लगभग 250 क्रशर प्लांटों की जांच क्रमबद्ध तरीके से की जा रही है। जांच टीम मे उप जिलाधिकारी ओबरा, उपायुक्त वाणिज्यकर, भूवैज्ञानिक व प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग,  जिला उद्योग अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व  खान निरीक्षक व सर्वेक्षक की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?