अमित मिश्रा
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ से बखरिहवा दस किमी और बखरिहवा से बीजपुर बीस किमी सड़क पर चलना आम लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। बरसात मे कीचड़ और धुप होने पर धुल उड़ रहा है।
नधिरा मोड़ से बीजपुर तक तीस किमी सड़क पर आम लोगों का चलना दुश्वार हो गया है सड़कों की हालत यह है कि कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है इसको लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं बता दें कि बीजपुर से बखरिहवा तक बीस किमी सड़क गढ्ढा में तब्दील है । इसी मे गिरने वाला राखड लोगों को चलने में परेशान कर रहा है बारिश के समय कीचड़ व गढ्ढे की भरमार तो जब धूप हो तो सड़क पर उड़ रही धुल परेशानी का सबब बन रही है।वहीं बखरिहवा से नधिरा मोड़ तक पक्की सड़क है।

लेकिन राखड की गाड़ियों के सड़क पर जगह जगह राख गिराने से सड़क पर धुल के गुब्बार उड़ रहा है सड़क पर चलने वाले मोटरसाइकिल वाहन सहित अन्य वाहनों का चलना दुश्वार हो गया है इसके साथ ही धुल कू गुब्बार के कारण सामने से आ रही गाड़ीयां भी नहीं दिखाई पड़ रही है। क्षेत्र के ग्रामीण उमेश कुमार,सुनील कुमार,दिनेश कुमार, महेंद्र,रघु ,ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित न हो ।







