बस के धक्का से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी बीजपुर मार्ग पर वृहस्पतिवार को हुई थी घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअरिया चपकी मोड़ के समीप वृहस्पतिवार की रात्रि बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। टक्कर एसी हुई की वह बस में एक किलोमीटर तक घसीटता रहा।बस में सवार लोगों के शोर मचाने पर चालक बस खड़ा कर फरार हो गया था ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। उसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेन्टर में चल रहा था जहां सोमवार की देर रात मौत हो गई।


बनारस से बीजपुर जा रही नीजी बस बभनी बीजपुर मार्ग पर वृहस्पतिवार की रात्रि के ग्यारह बजे महुअरिया -चपकी के पास बाइक सवार 25 वर्षीय राम औतार पुत्र भगवान सिंह को धक्का मार दी। धक्के के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और घसीटता हुआ कुछ दूर तक गया।बस में सवार लोगों के शोर मचाने पर चालक बस खड़ा कर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दी सूचना पर उपनिरीक्षक शिवमूरत ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था।

सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा।शव देखते ही चीख-पुकार शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?