अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर गरीबों एवं पिछड़ों को दलदल से बचने का काम किया था । आज उन्हीं की देन है कि हर समाज अपने हक की लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है और हर वर्ग का गरीब तबके का विकास हो रहा है।
वही कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोग ऐसे महान संविधान रचयिता का परिनिर्माण दिवस मना रहे हैं जो हर वर्ग को अपने अधिकार की लड़ने का अधिकार मिला हुआ है। आज उन्हीं की देन है कि सदन से लेकर ग्राम पंचायत तक हर वर्ग अपनी लड़ाई लड़ रहा है और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे ।
समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि गांव गांव जाकर एस आई आर फॉर्म को भरवाने का काम करें और इसी के साथ स्नातक एवं शिक्षक के एमएलसी मतदाताओं का भी नाम बढ़ाने का काम करें।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड ने कहा कि गरीबों की यदि कोई हितैषी पार्टी है तो वह समाजवादी पार्टी है जो गरीबों का भला कर सकती है ।
इस मौके पर श्याम बिहारी यादव, विजय यादव, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, लाल बहादुर पाल, त्रिपुरारी गौड़, रमेश यादव , अनिल प्रधान, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, रमेश कुमार वर्मा, रवि कुमार गौड़, शिवनारायण चौहान, राजेश विश्वकर्मा, बाबूलाल यादव , मन्नू पाण्डेय, विवेक, सूरज मिश्रा, पीयूष , प्रदीप, सत्यम पाण्डेय, फारूक अली जिलानी, कृपा शंकर चौहान के साथ सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







