अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के क्षेत्र में स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्थायी गौ आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किये तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी ने कहा कि गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा शेड की स्थिति के सम्बन्ध में भी नोडल अधिकारी ने जानकारी ली गौ आश्रय स्थल में पशुओं के लिए की गयी व्यस्था पर उन्होने संतुष्टी व्यक्त की।
इस दौरान उन्होने कहा कि संबंधित अधिकारी को गौशाला का नियमित रूप से निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखे।
इस दौरान मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए।
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र मुकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





