जिला पंचायत राज विभाग को मिले 11 ग्राम पंचायत अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डीपीआरओ ने दिया सभी ग्यारह चयनित को नियुक्ति पत्र

पंचायती राज विभाग को मिले 11 नए ग्राम पंचायत अधिकारी
सोनभद्र(उप्र)। जनपद में आज पंचायत विभाग को ग्यारह नये ग्राम पंचायत अधिकारी मिलने से ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यो में तेजी आएगी। हालांकि अभी इन ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत आवंटन नहीं हुआ है। अभी ये अंडर ट्रेनिंग काम करेंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने बताया कि विभाग में 11 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें शनि कुमार, आकांक्षा जायसवाल, फूल सिंह, रामसेवक, राज किशोर, अमित पटेल, अंकित सिंह, सचिन गिरी, विनय यादव, दीपक यादव, सुनील कुमार को ग्राम पंचायत अधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया है। यह सभी लोग अपनी ट्रेनिग पूरी कर लेंगे तब ग्राम पंचायत का आवंटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?