पति-पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल थाना क्षेत्र के घोड़ा कुंड गांव का मामला

सोनभद्र। जनपद में घोरावल थाना क्षेत्र के घोड़ा कुंड गांव निवासी 22 वर्षीय विवाहिता का गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घोड़ा कुंड गांव निवासी सुनीता पत्नी धर्मेंद्र 22 वर्ष का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया ,जिसके बाद पति घर से बाहर किसी कार्य से निकल गया।  इसी बीच बच्चों ने बताया कि मां की तबीयत खराब हो रही है जिस पर पति द्वारा आनन फानन में घोरावल सीएससी पर ले जाया गया जहां चिकिस्को ने हालत गंभीर देखते हुए उनको वाराणसी रेफर कर दिया। वही रास्ते में ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी, उधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

वही पुलिस ने बताया कि लगभग 3 साल पूर्व शादी हुई थी एक बच्ची विवाहिता की है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?