म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालय मे खराब ईंट के प्रयोग पर नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित जीवन शाला उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में विधायक निधि से एक कमरा और बरामदा का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण में तीन नम्बर के ईंट के प्रयोग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग करते हुए स्टीमेट के अनुसार एक नंबर का ईंट प्रयोग कर विद्यालय भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण बेचन, प्रेम कुमारी, राम करण, भगवान, अनिल, पप्पू, कैलाश, राजकुमार, सुवसिया, पूजा, अतुल आदि ने आरोप लगाया कि 16 लाख रुपए की लागत से विद्यालय निर्माण में तीन नंबर की ईंट से भवन कमजोर बनेगा और जल्द टूट जाने की आशंका है। सवाल उठाया कि जब स्टीमेट में एक नंबर का ईंट के प्रयोग की बात लिखी गई है तो तीन नम्बर की ईंट क्यों प्रयोग हो रहा है। आरोप लगाया है कि लोक निर्माण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा है। जब शिक्षा के मंदिर के निर्माण में यह हाल है तो अन्य कार्यों में क्या होता होगा, यह आसानी से समझा जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रयुक्त तीन नम्बर की ईंट को बदल कर एक नंबर की ईंट का प्रयोग किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर विभाग के अवर अभियंता विक्रम सिंह यादव ने बताया कि ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाया गया है। कहा गया है कि वह तत्काल ईंट बदल कर मानक के अनुसार ईंट का प्रयोग करे अन्यथा भुगतान पर रोक लगाया जाएगा। अवर अभियंता ने जांच में तीन नंबर की ईंट के प्रयोग की पुष्टि की है।

Leave a Comment

1433
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?