आपदा मित्रो ने छः सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश आपदा मित्र संगठन बैनर तले सौंपा गया पत्र

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आपदा मित्र संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष मनीष सिंह राजपूत ने बताया कि जिले के आपदा मित्रों व सखियों को कार्य दिवस का तत्काल भुगतान किया जाय। जिले के समस्त आपदा मित्रो व सखियों को आने वाली किसी भी आपदा के लिए प्रति नियुक्त करते हुए तैनात किया जाय। जिले के समस्त आपदा मित्रो व सखियों को ड्रेस एवं किट वर्तमान मानसून सत्र में वितरण किया जाये। इसके साथ ही सभी का अयुष्मान कार्ड बनवाया जाय और उनके बीमा का रिनीवल किया जाय। इसके साथ ही सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की बीमा राशि को लागू किया जाय।

इस मौके पर देवानंद यादव,अवकाश,सुनिता, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?