O श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर भक्त ध्रुव के भक्ति का सुंदर वर्णन।
सोनभद्र,विंध्यानगर सिंगरौली।
स्थानीय शिवाजी कांप्लेक्स के समीप ग्राउंड में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर ध्रुव के भक्ति का सुंदर वर्णन कथा व्यास महामंडलेश्वर गुरु मां ध्यान मूर्ति गिरी किशोरी जी ने किया, तपस्या और त्याग से ध्रुव ने विष्णु भगवान को प्रसन्न कर लिया और सर्वोच्च पद प्राप्त किया भागवत महात्म पर चर्चा करते हुए भागवत की भक्ति सबको प्राप्त हो इस पर गुरु मां द्वारा व्यास पीठ से आवाहन किया गया।
वर्तमान परिवेश में संस्कारहीन समाज में अनेक अपराध किए जा रहे हैं जो कि अपराध बोध ही नहीं हो रहा है ऐसे में समाज को संस्कार और संयुक्त परिवार की परिकल्पना पर गुरु मां भक्तों विशेष आग्रह किया गया।
कथा श्रवण के लिए कथा पंडाल भक्तों से भर गया श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति विंध्यनगर के सदस्यों ने प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था बनाए रखी। तृतीय दिवस के यजमान अमितेश सिंह एवं बिट्टू सिंह द्वारा निभाया गया।
कथा श्रवण के लिए समाजसेवी राजेंद्र सिंह बघेल आरके सिंह संतोष पांडे एसडी गर्ग समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सत्यनारायण बंसल सत्येंद्र कुमार पांडे प्रेम सिंह रघुवंशी रामदुलार सिंह राजीव तायल, कृष्ण कुमार गर्ग राम जी शर्मा संजय पांडे अमर सिंह







