धान क्रय केंद्रों को चालू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद को चालू करने और वर्ष 2025/2026 में क्रय केंद्रों पर हुए धान खरीद में व्यापक तौर पर मिलर संचालकों से हुई खरीद के भ्रष्टाचार के उजागर की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव ने कहा कि किसानों की धान खरीद तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। इस दौरान महिला सभा की जिला अध्यक्ष अधिवक्ता गीता गौड़, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के सरदार पारब्रम्ह सिंह, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष जितेश गौतम, समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा न, समाजवादी नेता मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?