सी एस पाण्डेय
O- बड़होर में 20 दिन से बिजली गुल
बभनी (सोनभद्र) । क्षेत्र के बड़होर गांव के बारी और यादव मोहल्ले में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
बडहोर गांव के बारी और यादव महल्ले मे लगभग बीस दिनों से ट्रांसफर खराब पडा है। जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग 200 लोगों की आबादी वाली इस बस्ती में बीस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। इसके कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं और बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं।बिजली न होने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रात के अंधेरे में लोगों को जहरीले जंतुओं का भय बना रहता है। घरों और स्कूलों में बिजली नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है और मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन बिजली विभाग के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।आक्रोशित ग्रामीणों में शंकर बारी, सुखदेव यादव, मानिक चंद, पवन कुमार, संतोष, श्रवण, रूद्र प्रसाद, मुनिया देवी, बिन्दू देवी, चौरासी देवी, ननकी देवी, आशा देवी, सविता, अकली देवी और रानी देवी शामिल थे। उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ता को अधेरे मे तो सरकार के बहतर घणटे मे ट्रांसफर बदलने के दावे की हवा निकलते नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की माग की है।







