नगर पालिका के ईओ वेतन और कमीशन लेने में व्यस्त, आरोप लगा सभासदो ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा,

नगर पालिका मिर्जापुर के कार्यालय पर जड़ा ताला

सभासदो ने कहा जब जनता का काम ही नहीं कर पा रहे हैं तो किस बात के सभासद

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)।  जनपद की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में विकास कार्यों की गति नगर वासियों से छुपी नहीं है अब तो यह खुलकर उजागर भी हो गई क्योंकि नगर पालिका परिषद के सभासद ही पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं। जिसको लेकर मंगलवार को सभासदों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए ताला बंद कर दिया। इस दौरान सभासदों ने कहा कि नगर पालिका परिषद में चल रहे विकास कार्यो की गति बहुत ही धीमी है इसके साथ ही यहां के लोग भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए है।

नगर पालिका मिर्जापुर के कार्यालय पर सभासदों ने प्रदर्शन करने के साथ ही  ताला भी जड़ दिया। वही सभासदों ने आरोप लगाया कि जनता ने उन्हें विश्वास के साथ वार्ड की समस्या और विकास करने के लिए चुनकर भेजा है परंतु पालिका के अधिशासी अधिकारी को ना तो जनता की समस्याओं से कोई मतलब है नहीं वार्ड के विकास से ही। कोई भी सभासद अधिशासी अधिकारी से  मिलने जाए तब वह मीटिंग में ही व्यस्त रहते हैं ऐसे में जनता के कोप भाजन का शिकार चुने हुए सभासद ही बना रहे हैं।

नगर के विकास व जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन ने उन्हें यहां नियुक्त किया है परंतु वह सिर्फ वेतन और कमीशन के अलावा कोई काम ही नहीं कर रहे हैं।

वही प्रदर्शन करने वालों में दुर्गा यादव, राम यादव, सभासद दुर्गा देवी के पति किशन कसेरा, मकरी खो वार्ड के सभासद अलंकार जायसवाल, बसई वार्ड सभासद के पति विकास यादव, रूखड घाट के सभासद धीरज सोनकर सहित तमाम सभासद शामिल रहे।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?