संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का रेणुका नदी में मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनपद में ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत में गुरुवार की शाम से लापता युवक का शव शनिवार शाम रेडुका नदी में मिला। मृतक की पहचान राजीव शर्मा उर्फ बंटी (28) पुत्र रमेश शर्मा के रूप में हुई।मृतक गुरुवार की शाम अपाचे मोटरसाइकिल से घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। आज शाम स्थानीय मछुआरों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?