दो दिन से लापता अधेड़ व्यक्ति का पड़ोसी के कुएं में मिला शव,परिजनों में शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा खरवारी टोला का मामला

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा खरवारी टोला में वृहस्पतिवार को पड़ोसी के कुएं में अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लालशाय  पुत्र राजबली 48 वर्ष निवासी नधिरा खरवारी टोला का शव पड़ोस के रामगोपाल के कुएं में उतराया हुआ मिला। मृतक के लड़के भोलेनाथ ने बताया कि उसके पिता मंगलवार को रात में घर से निकले थे, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। बुधवार को दिनभर आसपास व नात रिश्तेदारों में भी पता किया गया लेकिन कहीं नहीं पता चला। वृहस्पतिवार को सुबह पड़ोसी रामगोपाल की बहु कुंए में पानी भरने गई तो कुंए में शव उतराया देखकर वह चीखने चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।घर के लोग भी वहां पहुंच गए।

इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान और बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।घर वाले शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे।

वही मृतक की पत्नी श्रीमती का रो रो कर बुला हाल हो गया है। लोगों का मानना है कि मंगलवार को रात में ही घर से जाते समय वह कुंए में गिर गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद सब पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?