चोपन के पूर्व ब्लाक प्रमुख के माता का निधन, शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढटवेढवा के निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख चोपन व भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक राम सकल जायसवाल की मां कमला देवी उम्र लगभग 86 वर्ष लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मृत्यु चोपन आवास पर हो गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक आवास बुटबेढवा में पहुंची क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह ने मृत आत्मा के शांति हेतु क्लब की एक बैठक कर दो मिनट का मौन रखा तथा कहा कि हमारे आदरणीय बड़े भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख चोपन राम सकल जयसवाल जी की माता के निधन से हम सभी शोकाकुल हैं।पूरा परिवार बुटबेढवा ग्राम पंचायत में जब तक रहे स्थानीय लोगों से काफी मिलनसार के रूप में रहा करती थी, लोगों के दुख सुख में अपने भागीदारी भी निभाया करती थी बीते कई माह से अचानक उनकी तबीयत खराब हो जाने के कारण चोपन स्थित आवास पर इलाज हो रहा था परंतु आज हम सब को छोड़कर चली गई।

राकेश कुमार एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय मुन्नीलाल गुप्ता की धर्मपत्नी व राम सकल जायसवाल की माता के निधन हो जाने से हम स्थानीय लोगों में काफी दुख है। मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मान रख के शोकाकुल परिजनों को शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

इस मौके पर अमरेश केसरी, प्रभात कुमार, सुमन कुमार, राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अजय गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता , ओम प्रकाश यादव, हर्षित चंद्रवंशी, मुरारी जायसवाल, अजीत गुप्ता, उदय जायसवाल, आनंद जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?