नौगढ़ चंद्रकांता किले में सूखे पेड़ से खतरा, ग्रामीण और घूमने आए पर्यटकों में डर, ऐतिहासिक किला हो सकता है क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) में स्थित ऐतिहासिक चंद्रकांता किले में एक बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। किला परिसर के अंदर आम के दो पुराने पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं, जिनकी सूखी टहनियां अब खतरा बन गई हैं। इनमें से एक बड़ी टहनी टूटकर दूसरी सुखी टहनी पर लटक रही है, जो कभी भी नीचे गिर सकती है।

ग्रामीण और घूमने आए पर्यटकों ने आशंका जताई है कि यदि यह टहनी गिरती है तो न केवल किले में घूमने आए लोगों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि इससे किले की ऐतिहासिक संरचना भी क्षतिग्रस्त हो सकती है।

किले में आए घूमने आए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन सूखे और जर्जर हो चुके पेड़ों को जल्द से जल्द कटवाकर हटाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग जल्द ही इन सूखे पेड़ों और टूट कर लटक रही टहनियों को कटवाकर हटा देगा, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान से बचाया जा सके।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?