कढ़ाई कों लेकर देवरानी जेठानी में हुआ विवाद, देवर नें भाभी पर किया कुल्हाड़ी से वार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

0 – देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

अमित मिश्रा

मधुपुर (सोनभद्र) । सुकृत चौकी क्षेत्र के झपरी बस्ती में मंगलवार देर शाम एक मामूली घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देवरानी और जेठानी के बीच कड़ाही में पहले सब्जी बनाने को लेकर हुई कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झगड़े के दौरान देवरानी सोनी का पति शिवा गुस्से में आ गया और भाभी निशा (23) पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी शिवा अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल निशा को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई और प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह
गांव के लोगों के अनुसार, जवाहिर गोड़ के बड़े बेटे गंगा (26) की यह तीसरी शादी थी। उसकी पहली दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। परिवार में आए दिन घरेलू विवाद होते रहते थे, जिनकी जड़ आपसी मनमुटाव और पारिवारिक कलह थी।

पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में
घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी शिवा और उसकी पत्नी सोनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?