बिजली विभाग के संविदा कर्मियो ने अधिकारियों पर लगाया मनमानी करने का आरोप,दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

01 दिसम्बर से शुरू हो रहे बिजली बिल राहत योजना पर पड़ेगा असर

कोन(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। उप्र बिजली कर्मचारी संघ से जुड़े विद्युत संविदा कर्मियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कोन व कचनरवा सब स्टेशन सहित पिपरी डिवीजन क्षेत्र के अधिकांश संविदा बिजलीकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं दिसंबर माह से लागू होने वाली बिजली बिल में उपभोक्ताओं को मिलने वाली सरकारी छूट योजना के कार्यान्वयन में भी परेशानी आ सकती है क्योंकि इसका दायित्व फील्ड में मौजूद इन कर्मचारियों पर ही होता है।
संविदा कर्मियों ने बताया कि 29 नवंबर 2025 से पूरे जनपद में विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मनमानी करते हुए बिना कारण कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जा रहा है और कई बार उनका वेतन भी बिना सूचना के काट लिया जाता है।
संविदा कर्मियों की मुख्य मांगें
बिना कारण निकाले गए संविदा कर्मियों को कार्य पर पुनः बहाल किया जाए।अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से वेतन काटने की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए।
धरने में विभिन्न डिवीजनों और सब स्टेशनों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। आंदोलनरत कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में उप्र बिजली कर्मचारी संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार रावत, नितेश मौर्य, हरिशंकर द्विवेदी, दिलीप कुमार कन्नौजिया, कृपाशंकर शर्मा, जयशंकर यादव, दीपक कुमार, अशोक कुमार, सचिन तिवारी, वकील अख्तर सहित पिपरी डिवीजन के समस्त संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।धरने के चलते क्षेत्रीय उपभोक्ता बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से परेशान दिखाई दिए और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?