अमित मिश्रा
प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में होली व रमजान के त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए डॉ चारू द्विवेदी क्षेत्राधिकारी द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सोनभद्र नगर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।
डॉ चारू द्विवेदी बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, कस्बा चौकी प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह, महिला थाना निरीक्षक सविता सरोज सहित आदि लोग मौजूद रहे।







