सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शासन द्वारा दिए गए निर्देश पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों, ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित अम्बेडकर पार्कों तथा प्रतिमाओं की विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई।
स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर 14 से 28 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है। जनपद में धूमधाम से उत्सव के रूप में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ.भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती पर प्रार्थना सभा, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि पर सेमिनार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।