सी एस पाण्डेय
एनसीएल सी एस आर की तरफ से श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने किया गया स्क्रीनिंग
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के असनहर संवरा व बभनी गांव में जिला प्रशासन के सहयोग से बच्चों के हृदय की जांच स्क्रीनिंग कर किया गया।यह कार्यक्रम एनसीएल सी एस आर के सहयोग से किया जा रहा है।
सोनभद्र जिला प्रशासन एवं नार्दन कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान मे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के सहयोग से गांव के 0-18 वर्ष के बच्चों के हृदय का स्क्रीनिंग कर परीक्षण कर चिन्हित किया गया।इस दौरान गांव की आंगनबाड़ी,आशा,सहायिका,शिक्षक , शिक्षामित्रों ने सहयोग किया। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय संवरा,कम्पोजिट विद्यालय बभनी पर बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया।इस दौरान संवरा में 77 ,असनहर प्रथम पर 105,बच्चों का स्क्रीनिंग कर जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इस दौरान स्क्रीनिंग एक्सपर्ट ने बच्चों के हृदय का स्कैनिंग कर पहचान किया। जिससे समय से बच्चों का उपचार किया जा सके।एन सी एल सी एस आर से निरंजन त्रिपाठी,शिबू महतो सहित डाo अरविन्द कुमार ,डाo देवेंद्र कुमार,स्क्रीनिंग एक्सपर्ट राधिका यादव ,लक्ष्मी प्रिया सामिल रही। खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर बच्चों के हृदय के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए स्क्रीनिंग किया जा रहा है।यह कार्यक्रम 23 जून से 6 जुलाई तक निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा।







