माता-पिता सम्मान समारोह मे बच्चो ने दिखायी प्रतिभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

कंपोजिट विद्यालय इंजानी में धूमधाम से मनाया गया माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड में कम्पोजिट विद्यालय इंजानी में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से माता पिता सम्मान समारोह और माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आनंद प्रान्त सह संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम और विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड और संरक्षक खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कंपोजिट विद्यालय सिन्दूर की बच्चियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम विद्यालय की बच्चियों द्वारा मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि और संरक्षक को बैच लगाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया । प्राथमिक विद्यालय इंजानी की बच्चियों द्वारा स्वागत डांस प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राथमिक विद्यालय सेवकाडाड , इंडिया वाले गाने पर डांस प्रस्तुत किया। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय मेझरौट के बच्चे बच्चियों द्वारा आदिवासी लोक नृत्य ,आदिवासी जंगल के रखवाला , प्रस्तुत कर लोगो को नया संदेश दिया।

कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय लीलादेवा , कंपोजिट विद्यालय इंजानी, के बच्चो द्वारा पिरामिड बनाकर अभिभावकों में एक नई ऊर्जा भर दिए।कंपोजिट विद्यालय धरतीडाड के बच्चियों द्वारा, जीना है तो पापा शराब मत पियो के गाने पर उपस्थित अतिथियों सहित अभिभावकों का मन भाव विभोर हो गया। तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय इंजानी में कार्यक्रम के दौरान एक अनोखी पहल ने सबको मनमोहित कर दिया।

विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चो को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को उनके माता पिता के साथ बैठकर माता पिता सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान सारे बच्चों ने चरण धोकर चंदन तिलक लगाकर माला पहनाकर आशीर्वाद लिया वह समय वो पल सबको द्रवित कर दिया। कार्यक्रम में सबसे सुंदर प्रस्तुति कंपोजिट विद्यालय इंजानी के बच्चो का पिरामिड और फिर आदिवासी लोक नृत्य गीत मनमोहक रहा। ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड ने अभिभावकों से अपील किया कि आप लोग नशा सेवन से दूर रहे ताकि आपके बच्चे भी नशा से दूर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सोच पक्की हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं जब इस क्षेत्र के बच्चे आई ए एस , पी सी इस , डॉक्टर इंजीनियर न बन जाए बस इरादा मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है उन्होंने कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति देखकर कहा कि आप लोगो की उपस्थिति इस बात को दर्शाती हैं कि आपके बच्चे का भविष्य निश्चय ही उज्ज्वल होगा, उन्होंने भीड़ देखकर लोगों से अपील किया कि सारे अभिभावक अपने अपने बच्चों को विद्यालय में शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने के लिए जरूर समय से भेजे।

मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि माता पिता ही गुरु होते है मातृ देभ्यो नमः , पितृ देभ्यो नमः, आचार्य देभ्यो नमः इनको भगवान की उपाधि दी जाती हैं उनकी नैतिक जिम्मेदारी होती है कि बच्चो में अच्छा संस्कार दे। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते है उनको जैसा चाहे वैसा मूर्त रूप दे सकते है ।उन्होंने बच्चो के माता पिता से निवेदन कर अपील किया कि अपने बच्चों को नियमित तौर पर विद्यालय भेजे ताकि उनका जीवन सफल हो सके। और आगे चलकर भारत के भविष्य निर्माता बन जाए कर्म तेरे अगर अच्छे है तो किस्मत तेरी दासी है । नियत तेरी अच्छी है तो घर ही मथुरा काशी है।

इस दौरान योगेश पाण्डेय, अखिलेश , अखिलेश देव पाण्डेय , अभिमन्यु प्रसाद जायसवाल, राकेश दुबे, छोटेलाल साहू , पंकज वैश्य , बिहारी लाल , विनोद पांडेय , राम प्रकाश पाण्डेय, गिरजा शंकर ,आनंद चौबे, शिव चरण सिंह , तेजबली,जानकी सिंह , अजय मौर्य , राम प्रसाद गुरु जी , नारायण गुप्ता , अवधेश कर सिंह , सतीश यादव , सहित सैकड़ों ग्रामीण अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?