विद्यालय में फूल पत्ती से बच्चों ने बनाई रंगोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बगैर किसी खर्च के प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार किया गया रंगोली

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के असनहर प्राथमिक विद्यालय के छात्र और शिक्षकों ने दीपावली पर्व पर प्राकृतिक चीजों से रंगोली तैयार किया और प्रदूषण रहीत दीपावली पर्व मानने का संकल्प लिया।

असनहर प्रथम प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को दीपावली के पर्व की छुट्टी के पहले बच्चों ने फूल पत्तीयों के माध्यम से बच्चों को रंगोली बनाया।बच्चों को दीपावली क्यो मनाई जाए इसके बारे में भी जानकारी दी गई।इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।पत्तीयों फूलों के माध्यम से रंगोली बनाई।

इस रंगोली में बच्चों ने जलता हुआ दीपक बनाया इसके बाद हैप्पी दीपावली,शुभ दीपावली भी बनाई।इस दौरान नीतु , किरण, आकांक्षा,राधिका,रोशनी,अनन्या सहित विद्यालय के शिक्षक मसूद अहमद,शेखर तिवारी, श्याम जी पाण्डेय,सी एस पाण्डेय सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?