पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, सदस्यता अभियान चला कर मनाया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सदस्यता अभियान

सोनभद्र। विधानसभा रावटर्सगंज बूथ सख्या 9 ग्राम सभा पीथा में बुधवार को मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से भाजपा ने पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का प्रारंभ कर दिया है। सदर ब्लाक प्रमुख ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अजीत रावत ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। उनकी दृष्टि व विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंडे के हिस्से बने। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। श्री रावत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर
बूथ संख्या 9 ग्राम सभा पिथा में समीप दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में लगी उनकी चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रमुख ने सदस्यता अभियान के तहत 102 लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव-गरीब, किसान व महिलाएं रावत ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में गांव, गरीब, किसान, समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने की दृष्टि है और उस तबके लिए सहानुभूति है। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी उनका उद्घोष था। वे कहते थे कि आर्थिक प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के माध्यम से की जानी चाहिए। भूत अध्यक्ष अंकित मिश्रा ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा अमन वर्मा आलोक रावत रवि कनौजिया रमेश गुप्ता राजेंद्र मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?