शांति और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय थाने पर आज शाम करीब 5 बजे आगामी बकरीद पर्व को लेकर ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, मौलाना समेत सदर क्षेत्र के कई समाजसेवकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने की।

बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्यौहार को पूरी शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी बकरीद का पर्व सामाजिक सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाए। किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार के दिन नमाज सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच अदा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बकरीद के अवसर पर केवल बकरे की बली का उपयोग करने पर जोर दिया गया। प्रतिबंधित जानवरों की बली देना सख्त मना किया गया है।

बैठक में संजय कुमार, सदर सुहैल अहमद, विमल यादव, सुरेंद्र पासवान, श्रीकांत यादव, आजाद आलम, नूर आलम, नंदकुमार, अनिल शर्मा, ताज मोहम्मद, बाबूलाल, सरजू प्रसाद यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की इस पहल से इस बार भी बकरीद पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?