पर्यटन अधिकारी व चार एक्सईएन को स्पष्टीकरण जारी करने का सीडीओ ने दिया निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीएम डैशबोर्ड के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यो की किया समीक्षा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे विकास कार्यो में शिथिलता बरतने पर पर्यटन अधिकारी,आरईडी,जल निगम ग्रामीण व पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियन्ताओ को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान दिया। इस दौरान सीडीओ ने निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आरएफ और सीआईएफ फण्ड को रीलीज करने में शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित अधिकारी को स्प्ष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता आरईडी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम को हर घर नल योजना में शिथिलता बतरने पर स्ष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। वही अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड को सड़कों के अनुरक्षण में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दियें।


इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?