सौरभ
बुलन्दशहर। पुलिस पर पथराव में सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी रवि रतन के घायल होने की बात से एसएसपी श्लोक कुमार ने किया इंकार , बताया अफवाह
गद्दिवाड़ा में हुआ पुलिस और पीएसी पर पथराव की वजह कुछ विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की हुई गिरफ्तारी बताई जा रही है।
जुमे की नमाज के बाद यति नृसिंहनन्द के बयान को लेकर नमाजियों ने किया था विरोध। जिसके बाद पुलिस द्वारा कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस ईशा की नमाज के बाद गुस्साई लोगों को समझा रही थी की तभी स्थनीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया ।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी लोगों की पहचान के बाद गिरफ़्तारी की जाएगी।
डीएम एसएसपी सहित तमाम पुलिस बल मौके पर है और पूरी तरह से माहौल नियंत्रण में है, एसएसपी ने कहा जो भी माहौल खराब करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।







