दो पट्टाधारक पर मुकदमा दर्ज,दो शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा क्षेत्र स्थित बिल्ली–मारकुंडी खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। रासपहाड़ी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही ज़िला प्रशासन, पुलिस और उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रातभर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। बाकी मजदूरों की तलाश जारी है।

यह तस्वीरे ओबरा थाना क्षेत्र की है जहाँ बिल्ली–मारकुंडी खनन क्षेत्र के रासपहाड़ी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। करीब 4 बजकर 30 मिनट पर खदान में अचानक जोरदार धमाका जैसा शोर हुआ और देखते ही देखते पहाड़ी का एक भारी हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। कई मजदूर पत्थर और मलबे के नीचे दब गए। हादसे की खबर जंगल में आग की तरह पूरे जिले में फैल गई।

वही सूचना मिलते डीएम सोनभद्र, एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ओबरा और सीओ ओबरा मौके पर पहुँच गए। स्थानीय पुलिस ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थोड़ी ही देर बाद एडीजी ज़ोन वाराणसी पीयूष मार्डिया, विन्ध्याचल मंडल के आयुक्त और आईजी भी मौके पर पहुँचे।उन्होंने खदान का निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। रात होते-होते हालात और तनावपूर्ण हो गए लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन एक पल को भी नहीं रुका। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रातभर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने की कोशिश जारी रखी। लगातार चल रहे अभियान के दौरान एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य मजदूरों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।


घटना के बाद पुलिस ने खदान संचालक और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ थाना ओबरा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।
जांच और विवेचना जारी है।फिलहाल राहत और बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। कितने मजदूर मलबे में दबे हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं आया है। जैसे ही कोई नया अपडेट मिलेगा, हम आपको बताते रहेंगे।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?