अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा (मनरू टोला) में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक के परिजनों को सूचना दी, लेकिन परिजनों के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। रविवार सुबह मृतक के पिता द्वारा बभनी थाने में लिखित सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान विंदेश्वर गोड़ (32 वर्ष) पुत्र रामपति गोड़ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विंदेश्वर अपनी बाइक से ससुराल से घर छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक की शादी गांव मुर्ता, थाना दुद्धी में हुई थी और वह वहीं रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

चार मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

विंदेश्वर गोड़ अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। पिता की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस का बयान

इस संबंध में उप निरीक्षक सरफराज ने बताया कि मृतक के पिता की लिखित सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?