सीसी सड़क का निर्माण मानक के विपरीत,ग्रामीणों में आक्रोश किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के मुडिसेमर प्रधानमंत्री ग्रामीण सम्पर्क मार्ग पर बरसात के दिनों में जगह-जगह गड्ढे व पानी जमा हो जाने कि शिकायत पर पीडब्लूडी निर्माण खण्ड द्वारा कराया जा रहा है। इस सीसी सड़क का निर्माण कार्य कर रही यशानवी कंस्ट्रक्शन कंपनी मिर्जापुर के द्वारा वर्तमान समय में 600 मी लंबा, 3.75 मीटर चौड़ा तथा 15 सेंटीमीटर मोटा सीसी की ढलाई के कामों को ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप नहीं होने साथ ही साथ आवागमन में हो रही परेशानी पर तीखी नोक झोंक हुई ।


मुडिसेमर प्रधानमंत्री सड़क पर बसे दर्जनों ग्राम पंचायत के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क पर मुडिसेमर, पटेल नगर, धूमा, हरपुरा, बैरखड़, जामपानी, छतरपुर, छतवा होकर जाती है उक्त सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से मुडिसेमर मालिया नदी तक लगभग 500 मीटर बरसात के दिनों में रोड पर दर्जनों गड्ढे व पानी जमा हो जाने के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना व दुर्घटना होता रहता था जिसकी शिकायत पर वर्तमान समय में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के द्वारा 500 मी लंबा पीसीसी का निर्माण कराया जा रहा है। 

इस कार्य के दौरान मौके पर मौजूद ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पीएससी का निर्माण मानक के अनुरूप नही कराया जा रहा है, गुणवत्ता में घोर लापरवाही की जा रही है। इस प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जितनी चौड़ी रोड थी उसकी चौड़ाई भी काम कर दिया जा रहा है जिसके कारण गाड़ियों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना होगा।

पीएससी के काम करा रहे ठेकेदार के द्वारा रोड को बाधित कर दिया गया है तथा आने जाने वाले गाड़ियों को चलने के लिए डायवर्सन भी नहीं बनाया गया है जबकि इस मार्ग पर प्रतिदिन सवारी से भरी दर्जनों छोटी गाड़ियां तथा स्कूली बसों का आवागमन होता है। जिले तक आने-जाने के लिए रोडवेज बस भी संचालित हुआ करती है जो वर्तमान समय में ठेकेदार की कार्यशैली से बंद हो गई है। इस सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप ठेकेदार के द्वारा नहीं बनाया गया तो हम सभी ग्रामीण संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर जोरदार प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

इस मौके पर राजू तिवारी,बनवारी यादव, वेद मोहन दास, ब्रह्मचारी , मनोज पासवान, बबलू शाह, राधेश्याम सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद थे।

वही सेल फोन पर संबंधित जेई एसके विश्वकर्मा ने कहा कि ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया है अगर कार्यों में गड़बड़ी हुई तो उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?