नौगढ़ में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) बाजार में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च का आयोजन नौगढ़ प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता और युवाओं ने मिलकर किया था।

श्रद्धांजलि और विरोध

कैंडल मार्च दुर्गा मंदिर पोखरा से बाजार के अंतिम छोर तक निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने मौन धारण कर शांतिपूर्वक तरीके से पदयात्रा की और निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

दीपक गुप्ता ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया और आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की। मनोज पांडे ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में लोगों को बताया और इसे हिंदुओं के लिए दुखद घटना बताया।

युवाओं की एकजुटता

कैंडल मार्च में मौजूद युवा न सिर्फ शोक में डूबे थे, बल्कि इस क्रूर घटना के खिलाफ उनका गुस्सा भी झलक रहा था। युवाओं ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की और सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि,मनोज केशरी,आनंद गुप्ता,अनिल शर्मा,बाबू केसरी,रवि केसरी,कुंदन गोंड,कमलाकांत शर्मा,शुभम जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?