अवैध रूप से एनटीपीसी की भूमि पर बने मकानों पर चला बुलडोजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में शक्तिनगर थाना अंतर्गत स्थित एनटीपीसी परियोजना की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए कच्चे और पक्के मकानों पर बुलडोजर एक्सन से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। बता दे की बिजली उत्पादन करने वाली एनटीपीसी परियोजना का 800 × 800 की 2 यूनिट बिजली परियोजना का विस्तार होना है। इसे लेकर कार्य तेजी पर है। ऐसे में परियोजना द्वारा अवैध रूप स्थित 34 कच्चे और पक्के मकानों पर बुल्डोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया। इसके अलावा परियोजना के खाली 2 मकानों पर बुल्डोजर चलाया गया है। कार्यवाही को लेकर एसडीएम समेत तकरीबन दो सौ की संख्या में पुलिस बल समेत एनटीपीसी परियोजना के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। बस्ती वाली अपने घरों को जमीदोज होते देख उनके रोते बिलखते नजर आए और बेबस होकर देखते रहे।

इस मामले में एनटीपीसी परियोजना एचआर हेड नरेश कुमार ने बताया की एनटीपीसी परियोजना का विस्तारीकरण होना है जिसके लिए जमीनों को चिन्हित किया गया है। इसी के तहत आज एनटीपीसी के जमीन पर 36 अवैध रूप से बने मकानो को ध्वस्त किया गया है। 34 कच्चे और पक्के मकानों पर बुल्डोजर चलाकर जमीदोज किया गया है। इसके अलावा दो परियोजना के खाली 2 मकानों पर बुल्डोजर चलाया गया है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही ब्रेक लगाने का कार्य किया हो लेकिन सरकार का कहना है की अवैध रूप से बसे मकानो व गुंडों माफियाओं के घरों पर एक्शन होता रहेगा। वही विपक्ष का आरोप है की गरीबों, बेसहारों का घर तोड़ा जा रहा है। फिलहाल राजनीत में आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं पर उन लोगों का क्या दोष है जो किसी तरह दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पा रहे हैं। जिन लोगों के घर एनटीपीसी विस्तारीकरण के लिए तोड़े गए इस बरसात में वो लोग कहां जायेंगे, रोते बिलखते रहे लोग और लोहे की मशीन का दिमाग कहां है और इसके पीछे का दिमाग किसका है राजनीत के चक्कर में लोग बे सहारा हो गए, क्या वो देश के नागरिक नही है बड़ा सवाल?

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?