अमित मिश्रा
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम पंचायत बनमहरी में भूत-प्रेत और डायन के शक में एक भसुर ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। रात के अंधेरे में घर के अंदर सो रही मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शिक्षा और जागरूकता के अभाव में अंधविश्वास किस कदर हावी है।नभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम पंचायत बनमहरी में भूत-प्रेत और डायन के शक में एक भसुर ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। रात के अंधेरे में घर के अंदर सो रही मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शिक्षा और जागरूकता के अभाव में अंधविश्वास किस कदर हावी है।

मामला सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बनमहरी गांव का है, जहां 45 वर्षीय फूलकुंवर अपनी बेटी ममता के साथ घर में सो रही थीं। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे उनका सगा भसुर रामकिशुन गौड़ दरवाजे पर पहुंचा और दरवाजा खोलने को कहा। जैसे ही बेटी ममता ने दरवाजा खोला, आरोपी ने फूलकुंवर को ‘डायन’ बताते हुए लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमला इतना गंभीर था कि फूलकुंवर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मां को बचाने के लिए जब बेटी ममता बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसे भी धक्का देकर घायल कर दिया। घटना के समय पीड़िता का पति घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अंधविश्वास के नाम पर महिला को ‘डायन’ बताकर हमला किया गया। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि आधुनिक दौर में भी कुछ क्षेत्रों में अंधविश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं, जहां जादू-टोना और भूत-प्रेत के नाम पर महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
घटना के बाद पीड़िता फूलकुंवर ने म्योरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फूलकुंवर (पीड़िता) ने बताया “हम सो रहे थे, अचानक हमला कर दिया, जान से मारने की कोशिश की गई…”
ममता (पीड़िता की बेटी) का कहना है की “मां को बचाने गई तो मुझे भी धक्का देकर मारपीट की…”






