अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ब्लाक स्तरीय चुनाव बीआरसी केंद्र प्राथमिक विद्यालय खैरटिया प्रथम पर संपन्न हुआ , जिसमें सैकड़ो शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित होकर निर्वाचन प्रणाली में भाग लिये। निर्वाचन के क्रम में राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष ,अरविंद चौहान को महामंत्री ,मनीजर प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपू ज्योति को संयुक्त मंत्री एवं रोशन कुमार को कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुना गया। इसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारी निर्वाचन प्राधिकारी के समक्ष गोपनीयता की शपथ ली।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी निर्दोष शिक्षक शिक्षिकाओ का शोषण संघ बर्दास्त नहीं करेगा और बीएलओ की ड्यूटी शिक्षको द्वारा कराया जाना गैर संविधानिक बताया साथ ही शिक्षकों को एकजुट रहने का आवाहन किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री योगेश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हित में तत्पर है नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को उनके कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस निर्वाचन में विनय कुमार त्रिपाठी ,पंकज ठाकुर आशा मिश्रा, संतोष कुमार पटेल शीला यादव, शैलेंद्र राय, गीता यादव ,सौम्या निगम ,रिचा पटेल ,गरिमा सिंह , प्रदीप बसु,शशांक यादव , मृत्युंजय सिंह ,लाल कुमार बैश्य, अजय कुमार आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।







