सुकृत पत्थर खदान में ब्लास्टिंग से एक मजदूर और पेट्टीदार हुए घायल, ट्रामा सेन्टर में चल रहा इलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पत्थर खनन क्षेत्र में फिर हुआ हादसा, दो के जान पर बनी आफत – खतरे में जिंदगी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ मामला इस बार बिल्ली मारकुंडी खनन इलाके का न हो कर सुकृत खनन इलाके की पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के वक्त धमाका इतना तेज हुआ कि वहां काम कर रहे मजदूर और एक पेट्टीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना पर स्थानीय लोगो का कहना है कि ब्लास्टिंग के समय घटना हुई तो डायल112 पर सूचना दिया तो पुलिस आयी और सीधे खदान में चली गई। इस ब्लास्टिंग में एक मजदूर की आंख और हाथ मे गम्भीर चोट आयी है वही पुलिस ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराके घर वापस भेज दिया हम लोगो को और बोले की जो होगा सुबह होगा।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पत्थर खदान इलाके में यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, खदान में पत्थर निकालने के लिए ब्लास्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान धमाके की चपेट में आकर एक मजदूर डब्लू पुत्र सोबरन 35 वर्ष और एक पेट्टीदार अनूप केशरी पुत्र मोहन केशरी 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत ही उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्लास्टिंग नियमों के मुताबिक की गई थी या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदानों में अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, और यही वजह है कि ऐसे हादसे बार-बार सामने आते रहते हैं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?