अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरावल नगर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने की खुशी में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व मे घोरावल के मुख्य तिराहे पर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया गया। भाजपाइयों ने जय श्री राम का जोरदार जयकारा लगाया।
मतगणना सुबह शुरू हुई। जैसे ही वोटो की गिनती शुरू हुई कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। एनडीए शुरू से ही बढ़त पर रही। इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी भी होती रही। संदीप सोनी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष घोरावल सीमा गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम कुमार, पूर्व जिला संयोजक प्रसून कुमार, सोमारू गुप्ता, पूर्व सभासद धीरज उमर, अधिवक्ता दीपक यादव, कन्हैया लाल सेठ, सुनील चौबे, प्रमोद उमर, विपिन बिहारी उमर, सूरज यादव, प्रेम प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।







