भाजपा ने सोनभद्र में खेला मास्टरस्ट्रोक, नई टीम से पंचायत से 2027 तक जीत का शंखनाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संतोष कुमार

O- नन्दलाल के नेतृत्व में नई टीम तैयार, पंचायत से 2027 तक भाजपा का मिशन शुरू

O- जमीनी नेताओं पर दांव: भाजपा ने सोनभद्र में बनाई नई रणनीतिक टीम

O- संगठनात्मक काबिलियत को मिला सम्मान

O- संतोष शुक्ला बने भाजपा सोनभद्र के जिला महामंत्री, अनिल सिंह को जिला मंत्री की जिम्मेदारी

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक धार देने की रणनीति के तहत सोनभद्र जिले की कार्यसमिति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कर्मठ और जमीनी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे नेताओं की कार्यशैली और समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

संतोष शुक्ला को कार्यों का मिला प्रतिफल

भाजपा में संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे संतोष शुक्ला  को जिला मंत्री से पदोन्नत कर जिला महामंत्री  बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संतोष शुक्ला ने जिला मंत्री रहते हुए संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय और जनसंपर्क के मोर्चे पर प्रभावी भूमिका निभाई। उनके कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें जिले के संगठन संचालन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

किसान मोर्चा से मुख्य संगठन तक अनिल सिंह का सफर, मेहनत से मिला सेवा का प्रतिफल

वहीं, किसान मोर्चा में मजबूत पकड़ रखने वाले अनिल सिंह  को किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पद से मुख्य संगठन में लाते हुए जिला मंत्री  की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल सिंह को एक कर्मठ, मिलनसार और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है, जिनकी किसानों और ग्रामीण समाज में मजबूत स्वीकार्यता रही है।

संगठन में लंबा अनुभव, जमीनी पकड़ मजबूत

संतोष शुक्ला और अनिल सिंह – दोनों ही नेता भाजपा में विभिन्न पदों पर रहकर संगठन की सेवा कर चुके हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन दोनों नेताओं का अनुभव, कार्यकर्ताओं से संवाद और जनता से जुड़ाव संगठन को नई ऊर्जा देगा।

जिलाध्यक्ष नन्दलाल का बड़ा बयान

जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद कहा:

“यह टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेगी। सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे।”

उन्होंने आगे कहा:

“आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा हर स्तर पर मजबूती से उतरेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन अभी से पूरी तैयारी में जुट गया है।”

प्रमुख नियुक्तियां

नई कार्यसमिति में

  • अशोक कुमार मौर्य और संतोष कुमार शुक्ला को जिला महामंत्री बनाया गया है
  • प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, प्रमीला जायसवाल, मंजू गिरी, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह बबलू, सुषमा गौड़, मणिकर्णिका कोल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है
  • आकाश जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और अमित गोयल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है
  • कैलाश प्रसाद त्रिपाठी को कार्यालय प्रभारीबलराम सोनी को कार्यालय मंत्री
  • रजनीश खुखुंशी को जिला मीडिया प्रभारी और अमन वर्मा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है

वहीं, संगठन के विस्तार के तहत

  • मनोज सिंह को जिला संयोजक (सोशल)
  • लवकेश केशरी को आईटी संयोजक
  • विवेक सिंह तोमर को सह संयोजक आईटी/सोशल की जिम्मेदारी दी गई है

2027 की रणनीति में अहम कड़ी

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का स्पष्ट संकेत है। भाजपा नेतृत्व जमीनी स्तर पर मजबूत और भरोसेमंद चेहरों को आगे लाकर संगठन को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

सोनभद्र में यह संगठनात्मक बदलाव यह दर्शाता है कि भाजपा में काबिलियत, मेहनत और निष्ठा को प्राथमिकता देते हुए नेतृत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Comment

1406
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?