भाजपा ने करहल विस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रवीण

भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के बहनोई है

मैनपुरी(उप्र)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में उप चुनाव के लिये 9 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जनपद की यादव बाहुल्य करहल विधानसभा हॉट सीट से भाजपा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव पर दांव खेला है, जिससे यहां भाजपा यादवों के वोट बैंक में सेंध लगा सके।

करहल से समाजवादी पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेर भाई और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद करहल सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद करहल विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है और अनुजेश यादव पर दांव खेला है।
अनुजेश प्रताप सिंह आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं।

करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव का भी अनुजेश से खास रिश्ता हैं और अनुजेश यादव उनके फूफा लगते हैं। अनुजेश यादव मैनपुरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के पति हैं।

करहल विधानसभा सीट पर 1993 के बाद सात बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, यहां 2002 को छोड़कर हर चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 2002 में भी भाजपा ने यादव उम्मीदवार पर दांव खेला था और तब पहली बार करहल सीट पर कमल खिला था। माना जा रहा है कि 2002 के इतिहास को दोहराने के लिये अनुजेश यादव को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?