अमित मिश्रा
सदर ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में चला सदस्यता का महाअभियान
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश निर्देश पर भाजपा सदस्यता महापर्व के अंतर्गत जनपद के काशीराम आवास कालोनी में सोमवार को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को किया जा रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया और सूचित मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान कर रहे हैं ।
काशी प्रान्त के अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने बताया कि हर घर सदस्यता अभियान का महापर्व संबंधित सभी पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है इस अभियान को महा अभियान के तौर पर चलाया जाएगा, जिससे कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता पर्व से वंचित न रहे। भाजपा सरकार को मजबूत बनाने के लिए आम जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही।
वही सदर ब्लाक प्रमुख ने बताया कि सोमवार को 75 सदस्यों को सदस्यता दिलाते हुए भाजपा के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया गया। वही सदर ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें समर कैंप आयोजित किए जाएंगे रेलवे स्टेशन बस स्टैंड कचहरी तिराहा कालेज कैंप सामाजिक संगठन चट्टी चौराहों पर कैंप के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भैया लाल चौधरी, मनोज कन्नौजिया, रवि कन्नौजिया, आलोक रावत, बृजेश रावत, संजय पासवान आदि कार्यकर्ता रहे।







