आटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गिरे,हाइवे ने कुचला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

शादी समारोह की खरीददारी करने गए थे पिता-पुत्र

पिता की हालत गम्भीर

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। नेशनल हाइवे रीवा- रांची मार्ग पर स्थनीय थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास आज महुली निवासी बाइक सवार पिता पुत्र हाइवा ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। इस दुर्घटना में पिता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलामुद्दीन ( 50 वर्ष) एवं उनके पुत्र शमी उल्ला अंसारी ( 22 वर्ष) निवासी महुली गुरुवार की दोपहर में दुद्धी बाजार शादी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समान लेने गये थे, घर वापस लौटने के दौरान वे हीराचक गांव में बाबा लाइन होटल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित आटो ने साइड से उनके बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, आटो के पीछे से चली आ रही हाइवा ट्रक उनके ऊपर से गुजर गयी। जिसमें पिता अलामुद्दीन का बायां पैर बुरी तरह कुचल गया वहीं पुत्र शमी उल्ला अंसारी को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर घायल पिता पुत्र को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां पिता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद भाग रहे हाइवा ट्रक को ग्रामीणों ने धर दबोचा और चालक सहित उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?