चंदौली जिले के नौगढ़ में सोमवार दोपहर एक दंपति बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। सोनभद्र जिले के कदरा निवासी जगजीवन अपनी पत्नी इंद्रावती के साथ भरदुआ स्थित ससुराल से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे।
नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर रीठिया मोड़ के पास सड़क पर अचानक 10-12 आवारा पशु आ गए। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए।

राहगीरों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। घायल दंपति को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. चंद्रा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है।







