दिनदहाड़े यूनियन बैंक के बाहर बड़ी चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- यूनियन बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी से डेढ़ लाख की चोरी

O- सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र । सदर कोतवाली क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित यूनियन बैंक के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरों ने बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी की डिग्गी तोड़कर डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया।

घटना होटल सवेरा के पास की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की पूरी घटना बैंक और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।

इस घटना से बैंक ग्राहकों और आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?