शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 50 मीटर केबल तार, दो अभियुक्त गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
मंगलवार को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेमनगर रेलवे क्रासिंग के पास से चोरी की गई 50 मीटर केबल तार (कॉपर) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण निम्नवत हैं— त्रिलोकी सिंह पुत्र रामधनी, निवासी बरगर, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश),आलम अली पुत्र स्व0 इसहाक, निवासी चिल्काडाड मार्केट, पी0डब्लू0डी0 मोड़ के पास, थाना शक्तिनगर,
अभियुक्तों के कब्जे से थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत बीएनएस से संबंधित चोरी की 50 मीटर केबल तार (कॉपर) एक प्लास्टिक की बोरी में बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में,थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना शक्तिनगर, उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, उ0नि0 रंजीत कुमार,हे0का0 दिनेश भारती, अक्षय कुमार यादव, अमृत लाल मौजूद रहें।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?