नौगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.739 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कहुआ घाट पुल पर देर रात की गई, जहां पुलिस ने लगभग 14.739 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी एक बोरी से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पप्पू यादव और सौकत खरवार निवासी सेमरा चैनपुर, जिला भभुआ (बिहार) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बिहार से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने की फिराक में थे।

क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी सफलता मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभय सिंह, उपनिरीक्षक हंसराज मिश्रा, हेड कांस्टेबल परशुराम, रमेश यादव, रामजनम गुप्ता, विजेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

1440
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?